कोरबा मेडिकल कॉलेज में लापरवाहीः हादसे में मृत युवक का बिना पोस्टमार्टम अंतिम संस्कार करने की तैयारी, पुलिस ने रोका

कोरबा 12 जून। जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक बार फिर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। सड़क हादसे में घायल युवक की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने शव को शवगृह में सुरक्षित रखने के बजाय परिजनों को सौंप दिया, जिससे बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार की तैयारी होने लगी। गनीमत रही कि समय रहते पुलिस को जानकारी मिल गई और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को रोका गया।

जानकारी के अनुसार यह मामला बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम लेपरा का है। बुधवार देर रात ग्राम निवासी 36 वर्षीय हीरा साय यादव एक साथी के साथ सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। गंभीर हालत में उसे पोड़ी उपरोड़ा स्वास्थ्य केंद्र से जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान रात करीब 2.10 बजे उसकी मौत हो गई। मौत के बाद ड्यूटी पर तैनात मेडिकल स्टाफ ने न तो शव को शवगृह में भेजा, न ही इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके विपरीत उन्होंने शव परिजनों को सौंप दिया, जो शव को लेकर गांव चले गए और अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए।

Spread the word