युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप

कोरबा 11 जून। जिले कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत केमड़वाढोडा अवध नगर में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 37 वर्षीय राम सिंह के रूप में की गयी हैं।

जानकारी के अनुसार एक ग्रामीण की बाड़ी में आग लगने के बाद उन्होंने उक्त व्यक्ति पर आरोप लगाया। रात करीब 2 बजे ग्रामीण सहित कुछ अन्य लोग उसके घर पहुंचे और उसे उसके कमरे से बाहर ले गए। ग्राम के कोटवार को भी मौके पर बुलाया गया। रात भर उसको बाड़ी में रखा गया। अगले दिन उनकी मृत्यु हो गई। हालांकि उन्हें कोई मारपीट करते नहीं देखा लेकिन उनके शरीर में कई जगहों पर चोट के निशान थे।

मृतक के भाई ने बताया कि वह पिछले एक साल से अकेले रह रहे थे। उनकी पत्नी और दो बच्चे मायके में रहते हैं। कोटवार सूरजमल का कहना है कि उसने किसी को मारपीट करते नहीं देखा। मृतक को रात भर बाड़ी में रखा गया। सुबह उसे कुसमुंडा थाने ले जाया गया, पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया। जहा डॉक्टरों ने उसे परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया की मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Spread the word