टीपी नगर और शारदा विहार रेलवे फाटक की सडक जर्जर, बारिश के दिनों में और बढ़ जाएगी समस्या

कोरबा 09 जून। टीपी नगर और शारदा विहार रेलवे फाटक की सडक अत्यंत जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। शारदा विहार फाटक पर चढ़ाव है। गाड़ी चढ़ाने में काफी दिक्कतें आती है। जर्जर सडक की वजह से बारिश के दिनों में यह समस्या और बढ़ जाएगी। बावजूद इसके समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। दोपहिया वाहनों के पहिए गड्ढे में पडने से चालक अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। वाहनों पर रखे सामानों को भी नुकसान हो रहा है।

रोजाना इस फाटक से होकर रेत लोड ट्रैक्टर भी गुजरते हैं इससे गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। फाटक बंद होने से पीएच रोड पर रोजाना जाम की स्थिति निर्मित होती है। रेलवे फाटकों पर वाहनों के रूकने वाले स्थानों पर छाया की सुविधा के लिए लंबे समय से शेड लगाने की मांग की जा रही है। लेकिन इसे लेकर न तो रेलवे प्रबंधन ध्यान दे रही हैं और ना ही सार्वजनिक कंपनियां लोगों की सुविधा को लेकर गंभीर ही। गर्मी के दिना में तेज और बारिश के दिनों भीगते हुए लोगों को फाटक खुलने का इंतजार करना पड़ता है।

टीपी नगर चौक स्थित दो सार्वजनिक कंपनियों की रेलवे लाइन गुजरी हुई है। यह रेलवे लाइन शहरवासियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। शनिवार को टीपी रेल फाटक पर लगभग डेढ़ बजे कोयला लोड मालगाड़ी अचानक से रूक गई। लोग मालगाड़ी के आगे बढने का इंतजार करते रहे, लेकिन काफी देर बाद भी गाड़ी आगे नहीं बढ़ी। फाटक पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके बाद धीरे-धीरे वाहन चालक बुधवारी बायपास और शारदा विहार फाटक होते हुए जाना पड़ा। इसके लिए वाहन चालकों को 100 मीटर की दूरी करने के लिए डेढ़ से दो किलोमीटर का लंबा सफर करना पड़ा। वाहन चालकों का समय के साथ-साथ ईंधन भी खर्च करना पड़ा। वहीं पैदल राहगीर काफी देर तक इंतजार करते रहे। इसके बाद कुछ लोग फाटक पर खड़ी मालगाड़ी के उपर चढकर और जान जोखिम में डालकर आवाजाही करते रहे।

Spread the word