बागों बांध में मत्स्य पालन ठेका का मछुआरा सहकारी समितियों ने किया विरोध

कोरबा। जल बिहार बुका में आयोजित सम्मेलन में बागों बांध जलाशय क्षेत्र की 18 मछुआरा सहकारी समितियों के अध्यक्ष, सचिव, सदस्य और डुबान प्रभावित 58 ग्रामों के किसान एक मंच पर एकत्र हुए। बैठक का मुख्य मुद्दा जलाशय ठेका का विरोध रहा, जिसका वर्तमान अनुबंध 15 जून को समाप्त हो रहा है। आगामी टेंडर प्रक्रिया को लेकर सभी समितियों ने पुरजोर विरोध करते हुए शासन को ठेका निरस्त करने का अल्टीमेटम दिया।

सम्मेलन में सभी समितियों ने रॉयल्टी प्रणाली के तहत पूर्ववर्ती व्यवस्था लागू करने की मांग की और एकजुटता का परिचय दिया। कार्यक्रम में कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने समर्थन जताते हुए कहा कि “यह आपकी जायज़ लड़ाई है, हम हर कदम पर साथ हैं और ठेका रद्द करवाकर ही रहेंगे।” हसदेव बचाओ आंदोलन के संरक्षक आलोक शुक्ला ने इसे आर-पार की लड़ाई बताते हुए किसानों के हितों की रक्षा की बात कही। इस अवसर पर जनपद सभापति भारत सिंह सिदार, पूर्व विधायक मोहित राम केरकेट्टा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान समेत कई जनप्रतिनिधि व सामाजिक संगठन उपस्थित रहे।

Spread the word