कुसमुंडा के भू-विस्थापितों ने किया घेराव, कार्यालय के बाहर नारेबाजी

कोरबा। जिले में एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र के भू-विस्थापितों ने अपनी मांगों को लेकर कुसमुंडा कार्यालय का घेराव किया। छत्तीसगढ़ किसान सभा और भू-विस्थापित रोजगार एकता संघ के नेतृत्व में भू-विस्थापितों ने रोजगार, बसावट, जमीन वापसी और अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की।

भू-विस्थापितों की माने तो लंबित रोजगार प्रकरणों का तत्काल निराकरण और आउटसोर्सिंग कार्यों में प्रभावित भू-विस्थापितों को रोजगार प्रदान करना भू-विस्थापित सभी परिवारों को बसाहट देना और बसाहट ग्राम में मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना।

जमीन वापसी की मांग और नए पुराने नाम पर मुआवजा कटौती बंद करना। भू-विस्थापितों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे आगे भी आंदोलन जारी रखेंगे।

प्रदर्शनकारियों ने एकजुट होने और संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया है उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक को अपनी हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

Spread the word