स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न  पदों पर भर्ती हेतु दावा आपत्ति के निराकरण के बाद संशोधित सूची जारी/ आंगनबाड़ी केन्द्र कुरूडांड़ में सहायिका भर्ती, दावा आपत्ति 06 जून तक आमंत्रित

कोरबा 30 मई 2025/ कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा द्वारा एमओ आयुष (आरबीएसके), नर्सिंग ऑफिसर, एनयुएचएम, फार्मासिस्ट, सिक्यूरिटी पर्सनल, नर्सिंग ऑफिसर एनएचएम, स्टॉफ नर्स-एनआरसी व रेडियोग्राफर के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु प्राप्त  दावा आपत्ति की  निराकरण सूची/दावा आपत्ति निराकरण उपरांत पात्र अपात्र की सूची एवं लिखित/कौशल परीक्षा में शामिल होने हेतु पात्र अभ्यर्थियों की सूची के विरुद्ध पुनः दावा आपत्ति निराकरण की सूची की संशोधित सूची जारी किया गया है।
अभ्यर्थीगण, जारी सूची का कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा के सूचना पटल एवं जिले के शासकीय वेबसाइट  www.korba.gov.in में अवलोकन कर सकते हैं।

अनंतिम योग्यता सूची जारी, अभ्यर्थी 06 जून तक दावा आपत्ति कर सकते है जमा

कोरबा 30 मई 2025/ एकीकृत बाल विकास परियोजना चोटिया के ग्राम पंचायत कोरबी अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र कुरूडांड़ में सहायिका के रिक्त पद हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों के जांच व परीक्षण उपरांत अनंतिम मूल्यांकन पत्रक जारी किया गया है। उपरोक्त मूल्यांकन पत्रक परियोजना कार्यालय चोटिया तथा जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है।
परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना चोटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जारी अनंतिम सूची के संबंध में अभ्यर्थियों से दावा आपत्ति आमंत्रित किया गया है। अभ्यर्थी 06 जून 2025 तक कार्यालयीन समय में परियोजना कार्यालय चोटिया में अपनी दावा आपत्ति जमा कर सकते है। दावा आपत्ति में नवीन दस्तावेज स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Spread the word