स्पाइसजेट विमान सेवा पर मनमानी का आरोप लगा कोरबा के कांग्रेस नेता ने कलकत्ता एयरपोर्ट पर किया प्रदर्शन, पीएम मोदी को लिखा पत्र

कोरबा। कोरबा के कांग्रेस नेता सुनील जैन ने स्पाइसजेट विमान सेवा की मनमानी के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।

        श्री जैन का आरोप है कि स्पाइसजेट ने उनकी फ्लाइट रद्द कर दी और उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। श्री जैन ने प्रधानमंत्री से स्पाइसजेट की विमान सेवा को भारतीय बाजार से हटाने और लाइसेंस रद्द करने का अनुरोध किया है।

       श्री जैन ने बताया कि उन्होंने 20 मई को कोलकाता से गुवाहाटी कामाख्या देवी दर्शन जाने के लिए स्पाइसजेट की फ्लाइट नंबर SG_3455 बुक की थी, लेकिन फ्लाइट रद्द कर दी गई। श्री जैन ने आरोप लगाया कि स्पाइसजेट ने जानबूझकर फ्लाइट रद्द की और उन्हें कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं दी। उन्होंने प्रधानमंत्री से स्पाइसजेट की जमानत राशि को राजसात करने और उन्हें मुआवजा दिलाने का अनुरोध किया है। उनका कहना है कि उन्हें इस पूरे ट्रिप में एक लाख रुपए से भी अधिक का नुकसान हुआ है।

Spread the word