टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने गोपाल अग्रवाल

कोरबा 18 मई। टैक्स बार एसोसिएशन के 2025-27 के लिए नई कार्य करने का गठन सर्वसम्मति से किया गया जिसमें अध्यक्ष के पद पर गोपाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष अमर अग्रवाल,सचिव के पद पर माला सिंह तथा कोषाध्यक्ष के पद पर कर सलाहकार सचिन सिंघल को मनोनीत किया गया है।

निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों ने विश्वास दिलाया है कि कोरबा जिले में कर सलाहकार समुदाय के एकजुट प्रयासों की सफलता एवं नई टीम कर विशेषज्ञों के हितों की रक्षा करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी जो निश्चित से ही हमारी सफलता का प्रतीक भी बनेगा, टैक्स बार एसोसिएशन के सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Spread the word