आवागमन में हो रही समस्या को लेकर चौराहे को किया अतिक्रमण मुक्त

कोरबा 14 मई। आवागमन में हो रही समस्या को गंभीरता से लेते हुए शहीद वीर नारायण चौराहे को अतिक्रमण से मुक्त कर दिया गया है। नगर पालिका परिषद, स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मिलकर यहां कार्रवाई की।

कोरबा, अंबिकापुर, बिलासपुर और नवागांव को जाने वाले रास्ते पर चौराहे में कई प्रकार के व्यवसाय हो रहा था और बेजा कब्जा की मात्रा लगातार बढ़ रही थी। कटघोरा पुलिस ने इसके लिए नगर पालिका को निर्देशित किया। 10 दिन पहले संबंधित लोगों को नोटिस दिया गया। उन्होंने यहां से हटने में रूचि नहीं ली तो आज संयुक्त टीम यहां पहुंची और कार्रवाई की। अधिकारियों ने कहा कि मौके पर अवैध कब्जों को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Spread the word