लक्ष्य पर काम करते हुए परिणाम प्राप्त करने की हो कोशिशः सुशील सोढ़ी

कोरबा 14 मई। जिला केंद्रीय सहकारी बैंक मर्यादित की कोरबा शाखा परिसर में मंगलवार को एक विशेष बैठक रखी गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुशील सोढ़ी ने यहां पर किसानों को दी विभिन्न प्रकार की सुविधा और बैंक के प्रदर्शन को लेकर संवाद किया। बैंक के शाखा प्रबंधक और पर्यवेक्षकों से अपेक्षा की गई कि वह नीतिगत रूप से अच्छा कार्य संपादन कर परिणाम देंगे।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित नोडल अधिकारी सुशील जोशी कोरबा कि उपस्थिति इस बैठक में खास तौर पर रही । पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार मंगलवार को आयोजित की गई इस बैठक में जिले कि छरू ऋण शाखाओ के शाखा प्रबंधको,पर्यवेक्षको की उपरोक्तानुसार विषयो पर समीक्षा की गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी के द्वारा बैठक के अंतर्गत परस्पर संवाद करते हुए कार्य प्रदर्शन और पूर्णता हेतु कड़ाई से परिपालन सुनिश्चितता हेतु निर्देश दिए गये।

इस बैठक में खरीफ सीजन वर्ष 2025 के लिए खाद, बीज भंडारण-वितरण, ऋण वितरण, धान उपार्जन लेखा मिलान, एटीएम कार्ड वितरण,माइक्रो एटीएम ट्राजंक्शन,समिति पुनर्गठन को लेकर भी मंत्रणा की गई। पैक्स कंप्यूटराइजेशन, प्रधानमंत्री किसान क्रेडिट कार्ड ,फसलचक्र परिवर्तन, सुशासन तिहार, परमिट, साप्ताहिक समायोजन को लेकर भी अधिकारी ने जानकारी ली और आवश्यक मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा की जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित से सरकार और हितग्राहियों की काफी अपेक्षाएं हैं और इसकी पूर्ति करने में हमें पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ काम करना होगा।

Spread the word