पूर्व निगम आयुक्त अशोक शर्मा के पौत्र आराध्य शर्मा ने सीबीएसई 10 वीं बोर्ड परीक्षा में 95.2 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का नाम रौशन किया

कोरबा 14 मई। न्यू इरा पब्लिक स्कूल के मेधावी छात्र आराध्य शर्मा (पिता अभिषेक शर्मा) ने कक्षा 10 वीं बोर्ड (ब्ठैम् ) परीक्षा में 95.2 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने स्कूल और परिवार का नाम रोशन किया । आराध्य शर्मा नगर पालिक निगम कोरबा में आयुक्त रहे अशोक शर्मा के पौत्र हैं।

आराध्य के इस शानदार प्रदर्शन ने न केवल उनके स्कूल बल्कि पूरे जिले का नाम रौशन किया है। आराध्य ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा, माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उन्होंने कहा, “मेरे दादा, माता-पिता और शिक्षकों का अटूट विश्वास और समर्थन मेरे लिए सबसे बड़ा सहारा रहा है। उनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन ने मुझे इस मुकाम तक पहुंचने में मदद की।
परिवार की खुशीः-आराध्य के दादा अशोक शर्मा ने अपने पौत्र की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा, “हमें आराध्य पर गर्व है। उसकी मेहनत और लगन ने उसे यह सफलता दिलाई है। हम उसके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

Spread the word