विवाहिता ने की आत्महत्या

कोरबा 12 मई। कुसमुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम सरईसिंगार में एक 24 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान निर्मला कश्यप, पति किशन कश्यप के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला ने सोमवार देर रात लगभग 12 बजे अपने ही कमरे में नीले रंग के कपड़े से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

बताया गया कि, निर्मला करीब 10 दिन पहले ही अपने मायके जांजगीर जिले के खोखसा गांव से ससुराल लौटी थी। घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आत्महत्या के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों में घटना को लेकर शोक का माहौल है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि आत्महत्या के पीछे की वजह सामने आ सके।

Spread the word