सेंट्रल वर्कशॉप के 4 श्रमिकों को दिया गया बेस्ट इनोवेशन अवार्ड

कौशल से एसईसीएल को कराया 12 करोड़ का फायदा

कोरबा 05 मई। अपनी कार्यकुशलता, अनुभव और लाजवाब तकनीकी ज्ञान के बूते एसईसीएल सेंट्रल वर्कशॉप के 4 श्रमिकों ने एसईसीएल को 12 करोड़ का फायदा कराया। सेंट्रल वर्कशॉप के इंजिन शॉप के इन 4 श्रमिकों को बेस्ट इनोवेशन अवार्ड से नवाजा गया है। उन्हें यह अवार्ड एक मई को मजदूर दिवस के अवसर पर बिलासपुर मुख्यालय में प्रदान किया गया।

जानकारी के अनुसार कोरबा सेंट्रल वर्कशॉप में इंजिन शॉप के प्रमुख के नेतृत्व में 5 नग 3412 केपीएच मॉडल इंजिन का चलन बंद हो जाने के कारण उसे 3412 एनटीई इंजिन में परिवर्तित किया गया। इससे कंपनी को लगभग 12 करोड़ का फायदा हुआ। इसमें शामिल इंजिन शॉप के गिरिवर कुमार राठौर, छत राम खूंटे, इबरार खान एवं संजय कुमार को एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर द्वारा मजदूर दिवस के अवसर पर बेस्ट इनोवेशन अवार्ड से नवाजा गया।

इस अवसर पर एल.आर. सूर्यवंशी, महाप्रबंधक, सेंट्रल वर्कशॉप, कोरबा, के.के. राव, आर.के. गुप्ता, मुख्य प्रबंधक (उत्खनन), एस.के. अग्रवाल, स्टाफ आफिसर (एमएम) बलराम टंडन स्टाफ आफिसर (एचआर), एम.के. जैन, वरिष्ठ प्रबंधक (उत्खनन) एस.के. सैनी, क्षेत्रीय वित प्रबंधक एवं पीयूष नायक, प्रबंधक (उत्खनन) आदि के द्वारा बेस्ट एवार्ड से नवाजे गए कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

Spread the word