जल संरक्षण सप्ताह मनाया गया

कोरबा 04 मई। गवर्नमेंट हाई स्कूल बुंदेली में जल संरक्षण सप्ताह मनाया गया। इसके तहत छात्र-छात्राओं के बीच रंगोली, मेहंदी, निबंध, चित्रकला, संगोष्ठी का आयोजन करने के साथ ही सोख्ता गड्ढा का जीर्णोद्धार कराया गया। विद्यालय के छात्रों ने जल श्रोत का अध्ययन करने के लिए ग्राम दईहानभा॓ठा में स्थित स्टाप डैम का भ्रमण किया। इस दौरान हाई स्कूल व मिडिल स्कूल बुंदेली के छात्र-छात्राएं भ्रमण में शामिल रहे।
इन छात्र-छात्राओं को जल संरक्षण की जानकारी इको क्लब की प्रभारी योगिता कंवर ने दी। उन्होंने बताया कि घर में जल रिसाव को ठीक करें। आवश्यकता अनुसार पानी का उपयोग करें। प्राचार्य अनीता ओहरी ने कहा कि जल का उपयोग कम करने से घरों, व्यवसायों, खेतों और समुदायों तक जल पहुंचाने और उसे तैयार करने के लिए आवश्यक ऊर्जा कम हो जाती है। जिससे प्रदूषण कम करने और ईंधन संसाधनों को संरक्षित करने में मदद मिलती है।
जल संरक्षण सप्ताह के समापन पर उप सरपंच संजय कोशले, प्राथमिक शाला दईहानभा॓ठा के प्रधान पाठक दुबराज राठिया, शिक्षक भरत लाल यादव, गीता शर्मा, प्रतिभा सहारे, पुष्पा शांडिल्य, वंदना राठौर, प्रभा साहू, चंद्रिका साहू, पुष्पा पांडेय आदि सहित अन्य उपस्थित रहे।
