निर्माण कार्यों को 7 दिवस के भीतर शुरू कराने की मांग

नहीं होने पर दी नगर पालिका में तालाबंदी की चेतावनी

कोरबा 04 मई। जिले के नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास के नेतृत्व पार्षदों ने सीएमओ के नाम ज्ञापन सौंपा है। नगर पालिका क्षेत्र में पूर्व में जितने भी निर्माण कार्यों का भूमि पूजन व कार्य आदेश जारी हुआ है, उन सभी कार्यों को 7 दिवस के भीतर प्रारंभ कर कार्य प्रारंभ से पहले पार्षदों को सूचना देने मांग की गई है।

साथ ही चेतावनी दी गई कि 7 दिवस के भीतर कार्य प्रारंभ न होने की दशा में नगर पालिका कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी। इस अवसर पर पार्षद तेजप्रताप व नवीन कुकरेजा ने आरोप लगाते हुए कहा हैं कि बांकीमोंगरा नगर पालिका क्षेत्र में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है, परंतु नगर पालिका आँख बंद करके बैठी हुई है। आखिर कब तक केवल भूमि-पूजन होगा कार्य भी तो प्रारंभ होना चाहिए।

मधुसूदन दास ने भी आरोप लगाते हुए कहा कि नगर पालिका बांकीमोंगरा में मनमानी अपने चरम पर है। महीना बीत जाने के बाद भी कार्य प्रारंभ न कर पाना बताता है कि पालिका की शासन-प्रशासन दोनों सिस्टम फेल है। जिन कार्यों की जरूरत नहीं है उनको युद्ध स्तर पर करवाया जा रहा है, परंतु जनहित से जुड़े कार्यों को करवाने के लिए कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। अगर कहीं कार्य प्रारंभ भी हो गया है तो पार्षद को सूचना देना भी जरूरी नहीं समझते हैं।

पार्षदों द्वारा संयुक्त रूप से पत्र देकर मांग करी हैं कि 7 दिवस के भीतर कार्य प्रारंभ किया जाये अन्यथा उनके द्वारा 8वें दिन नगर पालिका में तालाबंदी की जाएगी। इस अवसर पर पार्षद संदीप डहरिया, लालू तालिका साहू, शाहिद कुजूर, इंद्रजीत बिंझवार, प्यारेलाल दिवाकर मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Spread the word