कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम नागरिको की शिकायतें

कुल 120 आवेदन हुए प्राप्त
कोरबा 28 अप्रैल। कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आमनागरिको की समस्याओं को सुना। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों को सम्बंधित अधिकारियों को प्रेषित कर समय-सीमा के भीतर निराकरण के निर्देश दिए हैं। जन दर्शन में कुल 120 आवेदन प्राप्त हुए।

कलेक्टर जनदर्शन में आज भूमि सीमांकन,पट्टा,खाता विभाजन, जाति प्रमाण पत्र, पेंशन, वन अधिकार पत्र, प्रधानमंत्री आवास,राशनकार्ड,बिजली बिल,आदि के आवेदन प्राप्त हुए। ग्राम बांधाखार निवासी निषा नायक ने जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन दिया। अखरापाली के सुरेष केवट ने भूमि संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। चोटिया के सम्मान सिंह और ष्यामदास ने बालको प्रबंधन द्वारा अनुचित श्रम व्यवहार पर कार्यवाही करने की मांग की। ग्राम पथरी के चेतराम कौषिक और विजय कौषिक ने नक्षा बटाकंन,की अर्जी लगाई। समारु सिंह ने ग्राम सिंदूरगढ़,पसान में मनरेगा से भूमि समतलीकरण और बकरी रोड निर्माण की मांग की। ज्ञानेन्द्र कुमार और राकेष कुमार के द्वारा वार्ड नंबर 44 नेहरूनगर में किए गए बेजा कब्जा की षिकायत की। गेराव के सरपंच के द्वारा ग्राम बस्ती में नवीन पूर्व माध्यमिक षाला खोलने की मांग की गई।
ग्राम पंचायत बनिया के सरपंच ने हाथियों के द्वारा की गई फसल नाष का मुआवजा ग्रामीणों को देने की मांग की। जवाहर लाल,रमेष कुमार एवं अन्य के द्वारा पटवारी पद पर अनुकंपा नियुक्ति होने पर उनका प्रषिक्षण कराए जाने की मांग की। रामपुर वार्ड नंबर 37 की निवासी सरिता दास ने विधवा पेंषन की अर्जी लगाई। तिलकेजा के रामलाल यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवास की षेष राषि भुगतान कराने की मांग की। कुदमुरा निवासी मुकेष उरांव ने अपनी भूमि का सीमांकन कराने की मांग की। इसी तरह दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र लामपहाड़ की पहाड़ी कोरवा फ़गिनी बाई ने जनदर्षन में वन अधिकार पत्र प्रदाय करने के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेशित कर निराकरण के निर्देष दिए हैं।
