कुपवाड़ा में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी का घर ध्वस्त किया

नई दिल्‍ली। भारत ने कुपवाड़ा निवासी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी फारूक अहमद तीदवा के घर को ध्वस्त कर दिया है। फारूक फिलहाल पाकिस्तान में है। पाकिस्तानी सेना के साथ काम कर रहा है। इस कदम को स्थानीय आतंकवादियों और उनके परिवारों के लिए एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। अब तक छह से अधिक आतंकवादियों के घर ध्वस्त किए जा चुके हैं।

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के कुख्यात आतंकी फारूक अहमद तीदवा के घर को विस्फोटक के जरिए ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले के बाद की गई, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी, जिनमें अधिकांश पर्यटक थे।​

फारूक तीदवा पर लंबे समय से आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप था। सुरक्षा बलों ने यह कदम आतंकियों के नेटवर्क को तोड़ने और उन्हें दंडित करने के उद्देश्य से उठाया है।​ सुरक्षा बलों की इस व्यापक कार्रवाई का उद्देश्य आतंकियों के ठिकानों को नष्ट करना और उनके नेटवर्क को कमजोर करना है।

Spread the word