मोदी के तेवर से सीमापार खलबली मची, पीओके में सभी लॉन्च पैड को पाकिस्तान ने खाली कराया

जवाबी कार्रवाई के डर से सीमा से लगे लॉन्च पैड को खाली कराया
नई दिल्ली (ए)। पहलगाम हमले के बाद भारत ने सख्त रुख अपना लिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीधे और स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिन्होंने इस नृशंस घटना को अंजाम दिया है, उन्हें मिट्टी में मिला दिया जाएगा. भारत के रुख को देखते हुए सीमापार खलबली मची हुई है. पाकिस्तान को बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक की याद आने लगी है. यही वजह है कि भारत की जवाबी कार्रवाई के डर से पीओके में सभी लॉन्च पैड को खाली करा लिया गया है. सूत्रों का कहना है कि बहावलपुर में स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के हेडक्वार्टर को भी खाली करा लिया है. जैश मुख्यालय की कई इमारतों में सन्नाटा पसरा हुआ है. बाभय के साथ ही खैबर पख्तूनख्वा तक इसका असर देखा जा रहा है. इंडियन आर्मी ने घाटी के इलाकों में इंटेंस सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. कुछ जगहों पर सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच एनकाउंटर भी हुए हैं। पाकिस्तान आर्मी के साथ-साथ पाकिस्तान के आतंकीयों में भी हड़कंप मचा हुआ है. लॉन्च पैड के आतंकवादी संगठन जैश के मुख्य ट्रेनिंग कैम्प और हेडक्वार्टर भी खाली कराए गए हैं. जैश का बहावलपुर के मुख्यालय को भी खाली कराया गया, ताकि आतंकवादियों को भारत के जवाबी हमले से बचाया जा. सके. बताया जा रहा है कि 24 घंटे के अंदर जैश हेडक्वार्टर की कई इमारतों को खाली कराया गया. जैश के कमांडर्स को अलग-अलग सेफ हाउस भेजा गया है. इसके अलावा खैबर पख्तूनख्वा और पीओके से भी ट्रेनिंग कैम्प खाली करवाए गए हैं. बता दें कि भारत ने स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि पहलगाम हमले को जिसने अंजाम दिया है, उसे मिट्टी में मिला दिया जाएगा। पीओके में एक्टिव । आतंकवादियों को सेफ जगह पर पहुंचाने के लिए पाकिस्तानी एयरफोर्स के जेट का इस्तेमाल किया जा रहा है. दरअसल, पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान को बालाकोट सर्जिकल स्टाइक की याद आने लगी है.
आतंकियों को पनाह देने वाले इस्लामाबाद को यह भी पता है कि यदि भारत ने जवाबी कार्रवाई की तो आंतंकवादियों को बचा पाना उनके लिए काफी मुश्किल होगी. इससे पहले कि भारत स्ट्राइक करे, पाकिस्तान आतंकवादियों को सेफ हाउस पहुंचाने में जुटा है. बेशर्मी की बात यह है कि इसके लिए पाकिस्तानी वायुसेना के विमानों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
