जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा बीमा कंपनी के अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं की ली गई एक बैठक

कोरबा 11 अप्रेल। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरणए नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के द्वारा 10 मईए 2025 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। वही इसी क्रम में 10 मईए 2025 को जिला न्यायालय कोरबा एवं तहसील विधिक सेवा समिति कटघोराए करतला एवं पाली सहित समस्त राजस्व न्यायालयों में भी आगामी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाना है।
नेशनल लोक अदालत में बीमा कंपनी के अधिक से अधिक प्रकरण रखे जाने हेतु समस्त बीमा कंपनी के अधिकारियों तथा अधिवक्ताओं की बैठक माननीय श्री सत्येन्द्र कुमार साहूए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशध्अध्यक्षए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा की अध्यक्षता में जिला न्यायालय भवन के वीडियो कान्फ्रेसिंग कक्ष में दोपहर 2ण्00 बजे आनलाईन एवं आफलाईन माध्यम से ली गई।
इस बैठक में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश एफण्टीण्एसण्सीण् ;पॉक्सो कटघोराए प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कटघोरा प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोरबा, तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोरबा, तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कटघोरा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा, भावेश, मैनेजर, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड कोरबा, खिलावन सूर्यवंशी, ओरिएण्टल इंश्योरेंस कंपनी कोरबा, विवेक पटेल, यूनाईटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी कोरबा, राजकुमार अधिवक्ता कोरबा, एसण्केण् मोदी, अधिवक्ता कोरबा, सुमन तिवारी, अधिवक्ता कोरबा, चित्र भूषण, अधिवक्ता कोरबा, इंदल दास, अधिवक्ता कोरबा अमर नाथ कौशिक, अधिवक्ता कोरबा, श्रीमती अनिता चाको, अधिवक्ता कोरबा बैठक में उपस्थित रहे।
