भारतीय सेना में अग्निवीर के विभिन्न पदों में भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

आवेदन करने की अंतिम तिथि में हुई वृद्धि
इच्छुक आवेदक 25 अप्रैल
तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन
कोरबा 09 अप्रैल। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की गई है जिसका भारतीय सेना की वेबसाइट ूूू.रवपदपदकपंदंतउल.दपब.पद पर अवलोकन किया जा सकता है। सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु जनरल/तकनीकी/ क्लर्क/ट्रेडमेन (8वीं एवं 10वीं) महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्मगुरु, नर्सिंग सहयोगी और सिपाही फार्मा के पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल निर्धारित थी जिसे आगे 25 अप्रैल 2025 तक बढ़ाया गया है।
आवेदक अधिक जानकारी एवं समस्या के समाधान के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212-0771-2965214 पर संपर्क कर सकते है। भारतीय सेना में चयन निष्पक्ष, पारदर्शी और केवल योग्यता के आधार पर की जाती है। इस हेतु अभ्यर्थियों से किसी भी अनाधिकृत व्यक्तियों के बहकावे या प्रलोभन में नहीं आने का आग्रह किया गया है।
