छत्तीसगढ़ बजट: अब नगरों के विकास के लिए शुरू की जाएगी मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना

रायपुर। छत्तीसगढ़ की साय सरकार का आज दूसरा बजट विधानसभा में पेश हुआ। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने यह बजट पेश किया। सबसे खास बात यह है कि इस बार के बजट को वित्त मंत्री ने खुद अपने हाथों से लिखा है।
अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री चौधरी ने कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नगर निगम क्षेत्रों के विकास के लिए नई योजना मुख्यमंत्री नगरोंत्थान योजना शुरू की जाएगी। इसके लिए बजट में 500 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही महानदी से इंद्रावती और केवाई नदी से हसदेव नदी को जोड़ने के सर्वे होगा। उन्होंने कहा कि स्टेट कैपिटल रीजन के एक नया कार्यालय बनाया जाएगा। इसके डीपीआर के लिए 5 करोड़ का प्रावधान किया गया है। रायपुर से दुर्ग के लिए मेट्रो सेवा पर काम शुरू होगा। इसके सर्वे के लिए बजट में राशि का प्रावधान किया गया है।
