सजग कोरबा अभियानः किरायेदारों की जानकारी न देने पर होगी सख्त कार्रवाई

कोरबा 25 फरवरी। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस प्रशासन ने ‘सजग कोरबा’ अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत मकान मालिकों, होटल और लॉज संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने किरायेदारों और ठहरने वाले लोगों की पूरी जानकारी संबंधित थाना-चौकी में जमा करें। पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि कोई मकान मालिक अपने किरायेदार की जानकारी नहीं देता और वह किसी अपराध में संलिप्त पाया जाता है, तो मकान मालिक के खिलाफ भी कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
*♦️होटल, लॉज, मकान किराएदार, कर्मचारी, मजदूर, फेरी करने वाले, और संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी संबंधित थाना/चौकी में दें।*
*♦️मकान किराएदारों का सत्यापन के लिए उनके नाम पता, मूल निवास, संपर्क मोबाईल नंबर एवं आधार कार्ड लाकर संबंधित थाना चौकी में जमा करें।*
*♦️किराएदारो की जानकारी नहीं देने पर कठोर वैधानिक कार्यवाही की जावेंगी।*
पुलिस विभाग की एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नितीश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना -चौकी क्षेत्र अंतर्गत होटल, लॉज, फेरी करने वाले, किराएदारों और संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी संबंधित थाना चौकी में देने का अभियान सजग कोरबा के तहत चलाया जा रहा है।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि जिला कोरबा औद्योगिक क्षेत्र है। समय समय पर पुलिस टीम के द्वारा किराएदारो, फेरीवालो, होटल, लॉज संचालकों को पुलिस चेकिंग के दौरान स्पष्ट हिदायत दिया गया है कि मकान किराया में देने वाले मकान मालिको, होटल, लॉज में रुकने वाले व्यक्तियों की सूची बनाकर थाने में विधिवत तरीके से दिया जाए और अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति मकान किराया, होटल लॉज में रुका हो उसकी जानकारी भी तुरंत नजदीकी थाने में दिया जाए। जिला कोरबा में स्थानीय व्यक्तियो के साथ साथ बाहरी व्यक्ति जो यहां आकर मकान किराये में लेकर यहां पर उघोग, व्यवसाय, फेरीवाले आदि में काम कर जीवनयापन करते है संबंधित किरायेदारो के मकान मालिको को उनके किरायेदारो की सूची, नाम पता, मूल निवास की जानकारी,मोबाईल नंबर, आधारकार्ड का नंबर लाकर संबंधित थाना/चौकी में जमा करें ताकि उनका पुलिस द्वारा वेरिफिकेशन किया जा सके। यदि मकान मालिको के द्वारा अपने किरायेदार की जानकारी संबंधित थाना चौकी में नहीं देने पर भविष्य में यदि कोई किरायेदार किसी अपराध में संलिप्त पाये जाते है तो संबंधित किराएदार के साथ साथ मकान मालिक के विरूद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। मकान मालिक के साथ साथ संबंधित किराएदारो का भी दायित्व है कि अपनी विस्तृत जानकारी संबंधित थाना चौकी में अनिवार्य रूप से देवें। जिलेवासियों को सुरक्षा का बोध कराने व कानून व्यवस्था बनाये रखने में क्षेत्र की जनता भी संदिग्ध व्यक्तियों व किराएदारो की जानकारी पुलिस थाना व चौकी में सूचना दे सकते है। कानून व्यवस्था बनाये रखने व कानून की जानकारी की पालन सुनिश्चित कराने जिले के सभी थाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने सजग कोरबा के तहत किराएदारो की चेकिंग कर रही है।
