निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती बबली श्रीवास्तव को पार्षद बनाने वार्ड 14 के निवासियों ने लिया संकल्प

कोरबा। वर्तमान नगरीय निकाय चुनाव में वार्ड क्रमांक 14 से श्रीमती बबली श्रीवास्तव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ब्लैक बोर्ड छाप के साथ चुनावी मैदान में उतरी हैं। वार्ड क्रमांक 14 में अमरैया पारा, चिमनीभट्टा, न्यू शारदा विहार, न्यू अमरैया पारा के निवासियों ने श्रीमती बबली श्रीवास्तव को उनके व्यवहारिक, मिलनसार व सामाजिक प्रवृत्ति के कारण वार्ड का पार्षद बनाने का संकल्प ले लिया है और उन्हें चुनाव में विजय दिलाने को आतुर है।

निर्दलीय प्रत्याशी होने के बावजूद उन्हें जनता का भरपूर समर्थन प्राप्त हो रहा है। जनता के उत्साह को देखते हुए यह स्पष्ट है की 15 फरवरी को घोषित होने वाले चुनावी नतीजों से यह स्पष्ट हो जाएगा कि वार्ड क्रमांक 14 की जनता ने दो बड़ी राजनीतिक पार्टियों को नकारते करते हुए श्रीमती बबली श्रीवास्तव को अपना प्रतिनिधि स्वीकार किया है।

Spread the word