पूर्व सभापति सोनी की कार्यशैली पर जनता की मुहर, कहा – विकास के क्रम को आगे बढ़ाने वाला चुनेंगे पार्षद

कोरबा। पूर्व पार्षद और निगम सभापति श्याम सुंदर सोनी के द्वारा कराए गए विकास कार्यों पर मुहर लगाते हुए वार्ड क्रमांक 13 के निवासियों का कहना है कि हमे वार्ड की समस्याओं से निजात दिलाने वाला जनप्रतिनिधि चाहिए न कि सिर्फ चेहरा दिखाने वाला।
पूर्व पार्षद श्री सोनी की कार्यशैली की सराहना करते हुए वार्ड वासियों ने कहा कि उनके लंबे राजनीतिक अनुभव का वार्ड को उनके पार्षद रहते बहुत फायदा मिला है। वार्ड में जिस तरह करोड़ों के विकास कार्य पिछले कार्यकाल में हुए हैं उसी को आगे बढ़ाने की जरूरत है। ऐसा जनप्रतिनिधि जो वार्ड की समस्याओं से परिचित है वही उनका हल निकाल सकता है। वार्ड वासियों का कहना है कि किसी अनुभवहीन व्यक्ति के आ जाने से वार्ड में चल रहे विकास कार्यों की गति प्रभावित तो होगी ही साथ ही भविष्य में उत्पन्न होने वाली समस्याओं के उचित निराकरण पर भी प्रश्न चिन्ह लग जाएगा।

बता दे की वर्तमान नगरीय निकाय चुनाव में वार्ड क्रमांक 13 शारदा विहार से कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी श्रीमती तारा सोनी को भारी जनसमर्थन मिल रहा है। तारा सोनी स्वयं भी सामाजिक और धार्मिक कार्यों में हमेशा आगे रहती हैं। वह मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज कोरबा की महिला समिति की अध्यक्षा भी रही हैं और वर्तमान में संरक्षिका हैं। इसके अलावा वो समाज के प्रदेश स्तरीय महिला समिति की प्रांतीय महामंत्री भी हैं। वह वार्ड के पूर्व पार्षद व नगर निगम कोरबा के पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी की पत्नी है।
पूर्व पार्षद श्री सोनी ने बताया कि उनके कार्यकाल का डेढ़ से दो वर्ष तो कोरोना महामारी ने ही खराब कर दिया था। इसके बावजूद भी तीन वर्ष में उनके द्वारा वार्ड में लगभग 15 करोड़ के विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि के रूप में उनका लक्ष्य सिर्फ वार्ड के विकास और उत्थान का होता है और उनका पूरा समय जनता की सेवा व समस्याओं का हल निकालने और विकास कार्यों को पूर्ण रूप देने में व्यतीत होता है। यही कारण है कि वार्ड की जनता का आशीर्वाद इस चुनाव में भी उन्हें प्राप्त हो रहा है।
