बड़मार के पास बाइक भिड़ी, दो घायल

कोरबा 24 नवम्बर। कोरबा जिले के करतला पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत सडक दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीडितों को करतला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में पीड़ितों का उपचार किया जा रहा है।

बड़मार ग्रामीण क्षेत्र में यह घटना होने की जानकारी मिली। पुलिस ने बताया कि दो युवक अपनी बाइक पर दूसरे क्षेत्र जाने को निकले थे। ग्रामीण रास्ते पर गलत फैमिली के चक्कर में उनकी बाइक एक दूसरे से जा टकराई। इस घटना में दो युवक बाइक समेत गिर पड़े और जख्मी हो गए। राजगीर के माध्यम से पुलिस को इस बारे में जानकारी हुई जिस पर तत्काल पुलिस कर्मियों को भिजवाया गया। उन्होंने पीडितों पर संज्ञान लिया और उन्हें अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की। पुलिस ने बताया कि रोड सेफ्टी को लेकर लगातार आसपास के क्षेत्र में लोगों को जागरूक किया जा रहा है और बताया जा रहा है कि किस प्रकार से नियमों का पालन करने के साथ आपको गाड़ी ड्राइव करना है।

Spread the word