September 10, 2026
News

वरिष्ठ पत्रकार सुनील नामदेव को हाईकोर्ट से अब मिली जमानत

बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कांग्रेस शासन में सिस्टम के उत्पीड़न का शिकार बनाये गए वरिष्ठ पत्रकार सुनील नामदेव को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है।

आपको बता दें कि उनको जेल में डालने के लिए तत्कालीन सरकार के इशारे पर पुलिस ने जबरन उनकी पॉकेट में ड्रग रख दिया था। उनकी जमानत न हो, इसके लिए पूरा प्रबंध हर स्तर पर किया गया था। जमानत भी अब तब मिली है जब राज्य में कांग्रेस का राज ख़त्म होकर भाजपा का राज आ गया है। चीफ जस्टिस की बेंच से उन्हें जमानत मिल गई है।