September 10, 2026
News

कटघोरा पुलिस को वाहन चेंकिग के दौरान मिला दो लाख नगद

कोरबा 19 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री जितेन्द्र शुक्ला (भापुसे) के द्वारा अगामी विधानसभा चुनाव के मददेनजर अवैध गतिविधियों को रोकने हेतु दिशानिर्देश एवम मार्गदर्शन दिए गए थे जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री अभिषेक वर्मा , अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कटघोरा श्री पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तेज कुमार यादव के नेतृत्व में दिनांक 18.10.2023 को टोल प्लाजा मदनपुर रजकम्मा के सामने वाहन चेंकिंग के दौरान दिलीप अग्रवाल पिता राम विलास अग्रवाल उम्र 54 साल साकिन वार्ड क्रमांक 07 अम्बिकापुर रोड कटघोरा थाना कटघोरा जिला कोरबा छ0ग0 के द्वारा मोटर सायकल सीजी 12 बीडी 0549 के थैला में नगदी रकम 2,00,000/- ( दो लाख रूपये ) को परिवहन करते बरामद किया गया। रकम के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही कर पाने पर उक्त रकम को 102 जा.फौ. के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही किया गया है। आगामी चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने लगातार चेकिंग की जा रही है।