September 10, 2026
News

चोरी के पांच बाइक बरामद, चोर पकड़ाया

कोरबा 10 अगस्त। अपराध नियंत्रण को लेकर चलरही कोशिशों के बावजूद चोर उचक्कों का मनोबल बढ़ा हुआ है। वे अपने तौर तरीकों से अलग-अलग श्रेणी के अपराध में सक्रियता दिखाते हुए लोगों की परेशानी बढ़ाने में लगे हुए है। कटघोरा पुलिस ने ऐसी ही सूचना पर काम करते पांच बाईक बरामद की है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसने कई खुलासे किये। आरोपी बांकीमोंगरा क्षेत्र का रहने वाला है। जिसके कब्जे से अलग-अलग कंपनी की पांच बाइक मिली है।

कटघोरा थाना क्षेत्र के कई स्थानों से पिछले दिनों में पार किया गया था। पीडि़त लोग इस मामले को लेकर परेशान थे। पुलिस को उसकी जानकारी दी गई थी। जिस पर अपराध दर्ज करने के साथ आगे की कार्रवाई की जा रही थी। जांच के क्रम में कई स्तर पर कोशिशे शुरू की गई। इस बीच पता चला कि एक व्यक्ति के द्वारा चोरी की बाइक बेचने के लिए ग्राहक की तलाश की गई। इससे संदेह हुआ कि मामला दांवपेच वाला है। तत्काल यह खबर पुलिस तक पहुंची और इसके बाद दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर पांच बाइक बरामद की गई है। चोर ने इस काम को अंजाम देने के लिए पूरी रणनीति और संबंधित योजना के बारे में पूछताछ के दौरान खुलासा किया। आरोपी को खुले स्थान से बाइक की चोरी करने के मामले में गिरफ्तार किया गया। उसके जरिये चोरी के और भी मामलों में जानकारी जुटाने का प्रयास चल रहा है।