September 10, 2026
News

निर्माणाधीन मकान में करंट लगने से मजदूर की मौत

कोरबा 13 मई। उरगा थानांतर्गत ग्राम कुकरीचोली स्थित निर्माणाधीन मकान में काम करने के दौरान एक मजदूर करंट की चपेट में आ गया। करंट का झटका लगने से ग्रामीण अचेत होकर मौके पर ही गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोग उसे लेकर जिला अस्पताल आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम दशरथ यादव बताया जा रहा हैं।

ग्राम गिधौरी से कुछ मजदूर घर की छत ढलाई का काम कर रहे थे। काम करने के दौरान दशरथ यादव करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि दशरथ को किन परिस्थितियों में करंट का झटका लगा इस बात का पता नहीं चल सका है। सहकर्मी भी सही ढंग से घटना के संबंध में नहीं बता पा रहे हैं। पूछताछ के दौरान कुछ लोग लोग जहां छत के उपर से गुजरे 11केवी लाईन की चपेट में आने से दशरथ की मौत होने की बात कह रहे हैं। पुलिस जांच में ही करंट कैसे और किन परिस्थितियों में लगी है इसका खुलासा हो सकेगा।