कोरबा विशेष-संक्षिप्त समाचार

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर 1 अक्टूबर को इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय वरिष्ठ नामरिक सम्मान समारोह का आयोजन
कोरबा,30 सितंबर 2026/ अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर 1 अक्टूबर को कोरबा में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान के लिए जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम टी.पी. नगर स्थित इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम खेल परिसर में दोपहर 2 बजे से शुरू होगा।
जिला पंचायत कोरबा द्वारा जारी आदेश के अनुसार कार्यक्रम की तैयारियों के लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
……………….
सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रा बाइक रैली 1 अक्टूबर को पहुंचेगी भैसमा और पसान
विद्यार्थियों को कॉपी-पेन का वितरण, आवास योजना के हितग्राहियों से संवाद और स्वच्छता कार्यक्रम होंगे आयोजित
कोरबा, 28 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित सेवा यात्रा बाइक रैली 1 अक्टूबर को दोपहर 2.30 बजे भैसमा पहुंचेगी। यहां विद्यार्थियों को कॉपी और पेन वितरित किए जाएंगे। इसके बाद रैली शाम 4.30 बजे पसान पहुंचेगी, जहां प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से संपर्क कर योजना के संबंध में चर्चा की जाएगी।
रैली रात लगभग 8.30 बजे कटघोरा स्थित अग्रसेन भवन, सेवा कुंज, गोकुल धाम पहुंचेगी और यहीं रात्रि विश्राम करेगी। अगले दिन, 2 अक्टूबर को सुबह 6.30 बजे रैली में शामिल जनप्रतिनिधि वृक्षारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लेंगे। सुबह 9.15 बजे पोड़ी उपरोड़ा के केंद्रीय आश्रम में सेवा कार्य एवं संतों के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
……………….
