करैहापारा में वन प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित

कोरबा, 29 सितंबर। जिले के कटघोरा वनमंडल अंतर्गत केंदई रेंज के मदनपुर करैहापारा में वन प्रबंधन समिति की बैठक 28 सितंबर को संपन्न हुई। बैठक में समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यों के अलावा ग्रामीण उपस्थित रहे।

बैठक में वन परिक्षेत्र सहायक मंगल सिंह नायक व अन्य स्टाफ द्वारा जंगल में अवैध अतिक्रमण पर रोकथाम के लिए कदम उठाने, पेड़ों की अवैध कटाई व वन्य प्राणियों के अवैध शिकार पर रोक लगाने हेतु उपाय बताए गए। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने जंगल की सुरक्षा का संकल्प दोहराया।

Spread the word