लगातार बारिश से शहर की सड़कें क्षतिग्रस्त, प्रमुख मार्गों पर बने गड्ढों को भरने व मरम्मत की मांग

कोरबा 27 सितंबर। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण शहर की सडकों की हालत एक बार फिर खराब होने लगी है। कुछ समय पहले ही शहर के प्रमुख मार्गों पर बने गड्ढों को भरने और सडकों की मरम्मत की दिशा में प्राथमिक स्तर पर प्रयास किए गए थे, लेकिन लगातार बारिश के चलते कई स्थानों पर सडकें दोबारा क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे से कुआंभऋा की ओर जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे उभर आए हैं। खासकर रेलवे क्रॉसिंग के आगे स्थित तिराहे के पास सडक की स्थिति अधिक खराब हो गई है। बारिश का पानी गड्ढों में भर जाने के कारण वाहन चालकों को सडक की वास्तविक स्थिति का अंदाजा नहीं हो पाता, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। इस मार्ग से दिनभर बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों के साथ राहगीरों का आवागमन होता है। सडक पर बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों को गति कम करके निकलना पड़ रहा है, वहीं पैदल राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान स्थिति और अधिक खराब हो जाती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद शहर की सडकों पर फिर से उभरे गड्ढों की मरम्मत के लिए स्थायी समाधान की जरूरत है। उनका कहना है कि केवल गड्ढों को भरने के बजाय सडक की गुणवत्ता और जल निकासी व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए, ताकि बारिश के दौरान सडक बार-बार खराब न हो। लोगों ने संबंधित विभाग से इस मार्ग का निरीक्षण कर जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।

पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण शहर की सडकों की हालत एक बार फिर खराब होने लगी है। कुछ समय पहले ही शहर के प्रमुख मार्गों पर बने गड्ढों को भरने और सडकों की मरम्मत की दिशा में प्राथमिक स्तर पर प्रयास किए गए थे, लेकिन लगातार बारिश के चलते कई स्थानों पर सडकें दोबारा क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे से कुआंभऋा की ओर जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे उभर आए हैं। खासकर रेलवे क्रॉसिंग के आगे स्थित तिराहे के पास सडक की स्थिति अधिक खराब हो गई है। बारिश का पानी गड्ढों में भर जाने के कारण वाहन चालकों को सडक की वास्तविक स्थिति का अंदाजा नहीं हो पाता, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। इस मार्ग से दिनभर बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों के साथ राहगीरों का आवागमन होता है। सडक पर बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों को गति कम करके निकलना पड़ रहा है, वहीं पैदल राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान स्थिति और अधिक खराब हो जाती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद शहर की सडकों पर फिर से उभरे गड्ढों की मरम्मत के लिए स्थायी समाधान की जरूरत है। उनका कहना है कि केवल गड्ढों को भरने के बजाय सडक की गुणवत्ता और जल निकासी व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए, ताकि बारिश के दौरान सडक बार-बार खराब न हो। लोगों ने संबंधित विभाग से इस मार्ग का निरीक्षण कर जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।

Spread the word