कोरबा 23 सितंबर। महाराज अग्रसेन जयंती के पवान अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिता का श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में भव्य रूप से शुभारंभ किया गया कार्यक्रम को लेकर समाज के लोगों एवं प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला। जयंती समारोह के अंतर्गत आयोजित खेल महाकुंभ में विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर सर्व प्रथम माता सरस्वती व महाराजा अग्रसेन की पूजा अर्चना कि गई इस अवसर पर महाराज अग्रसेन जयंती के अवसर पर अयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं का भव्य रूप से शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष राम सिंह अग्रवाल ने कहा की महाराजा अग्रसेन के जयंती पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में हमें चयन ऐसा करना चाहिए जिससे समाज में एक अच्छा संदेश जाए अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष महावीर प्रसाद अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें जीवन में महाराजा अग्रसेन के उद्देश्यों पर चलना चाहिए महाराजा अग्रसेन की जयंती हमें उनके उद्देश्यों पर चलने की सीख देती है इस अवसर पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल ने अपने उदबोधन में कहा कि महाराजा अग्रसेन जयंती पर विभिन्न प्रतियोगिताआंे का शुभारंभ हो रहा है प्रतियोगिताओं को खेल की भावना से खेले हार जीत तो होती रहती है हम सभी समाज के ही है मैं सभी अग्रबन्धुओं से अपील करता हंू कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले. इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं के इस महाकुंभ में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। समाज के बच्चों, युवाओं और सदस्यों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना, उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना तथा आपसी मेल-जोल और भाईचारे को मजबूत करना है।

महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर आयोजित इन प्रतियोगिताओं को लेकर प्रतिभागियों में विशेष उत्साह नजर आया। इस अवसर पर अग्रवाल में महिला मंडल कि अध्यक्षा श्रीमती शशि अग्रवाल व पदाधिकारीगण श्री अग्रसेन नवयुवक मंच के अध्यक्ष प्रियम अग्रवाल व पदाधिकारीगण एवं श्री अग्रसेन गो सेवा समिति के अध्यक्ष जयंत अग्रवाल एवं पदाधिकारी गण श्री अग्रसेन शिक्षण समिति से विद्यालय अध्यक्ष विक्रम अग्रवाल एवं पदाधिकारी गण अग्रवाल सभा कोरबा के के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण बुघिया नागरमल अग्रवाल एवं श्रीकांत बुघिया उपाध्यक्ष आशीष गोयल एवं पदाधिकारी गण व अग्र बंधु गण एवं महिलाएं उपस्थित थी।

Spread the word