गोपाल नारायण सिंह के नेतृत्व में यूनियन सदस्यता सत्यापन में INTUC (SEKMC) ने दर्ज की बड़ी जीत

कोरबा 17 सितंबर. एस ई सी एल कोरबा एरिया में यूनियन सदस्यता सत्यापन की कार्रवाई 15 और 16 सितंबर को सम्पन्न हुई जिसमें वरिष्ठ नेता गोपालनारायण सिंह के नेतृत्व में INTUC (SEKMC) यूनियन ने एकतरफा जीत दर्ज की.
सदस्यता सत्यापन की कार्रवाई के बाद आधिकारिक जानकारी प्रदान की गई. प्रबंधन ने बताया है की 103 सदस्यों के साथ INTUC (SEKMC) यूनियन प्रथम स्थान पर है. जबकि BMS 81 सदस्यों के साथ दूसरे स्थान पर है. सत्यापन में AITUC के 65 और HMS के 11 सदस्य सत्यापित किये गए हैं. इसके सिवा 10 श्रमिकों ने NOTA को चुना.

आपको बता दें कि INTUC (SEKMC) नेता गोपाल नारायण सिंह अपने जुझारूपन के लिए श्रमिकों के बीच लोकप्रिय हैं. यही वजह है कि वे दो दशक से INTUC (SEKMC) यूनियन का नेतृत्व कर रहे हैं.
वरिष्ठ श्रमिक नेता गोपाल नारायण सिंह ने INTUC (SEKMC) की इस प्रचण्ड जीत का श्रेय यूनियन के सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयास और संगठन की श्रमिक हितैषी नीतियों – गतिविधियों को दिया है.

सदस्यता सत्यापन के परिणाम की घोषणा होते ही INTUC (SEKMC) कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई. जिन्दाबाद के नारों के बीच गोपाल नारायण सिंह का पुष्पहार से स्वागत किया गया और मिठाइयाँ वितरित की गई.
