’मतदाता जागरूकता अभियान इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब और माय भारत युवा कार्यक्रम में जनचेतना जगाने जिले के सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, क्रिएटर्स, यूट्यूबर्स युवाओं की जिला स्तरीय परिचयात्मक बैठक 19 सितंबर  को

कोरबा 15 सितंबर 2026/ कोरबा जिले में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में संचालित ‘‘माय भारत युवा कार्यक्रम‘‘ तथा मतदाता जागरूकता अभियान इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब के जन-जागरुकता अभियान को गति देने के लिए शहरी- ग्रामीण क्षेत्रों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के विविध क्षेत्र- सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, कंटेंट क्रिएटर्स, यूट्यूबर्स के रूप में कार्य कर रहे युवाओं, महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं को ‘‘माय भारत युवा कार्यक्रम‘‘ तथा ‘‘इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब‘‘ के लिए जन-चेतना जगाने के अभियान से जोड़ने के लिए जिला नोडल अधिकारी के द्वारा विशेष पहल की जा रही हैं।

इस कड़ी में कोरबा जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में सक्रिय युवाओं, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, क्रिएटर्स, यूट्यूबर्स को माय भारत युवा कार्यक्रम तथा मतदाता जागरूकता अभियान इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब से जोड़ने के लिए 19 सितंबर  को दोपहर 1 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, क्रिएटर्स, यूट्यूबर्स युवाओं की जिला स्तरीय परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई है।

जिला नोडल अधिकारी ने जिले के शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय कार्य कर रहे सभी सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर,क्रिएटर्स, यूट्यूबर्स युवाओं को 19 सितम्बर की बैठक में अपने अमूल्य विचारों के साथ उपस्थित होने की अपील की है। विस्तृत जानकारी तथा समन्वय के लिए जिला नोडल अधिकारी के मोबाइल नंबर 9826184765 , 7489042929 में संपर्क कर सकते हैं

Spread the word