करतला रेंज के पहाड़ पर हाथियों ने डाला डेरा

कोरबा 27 अगस्त। वनमंडल कोरबा के करतला रेंज अंतर्गत पहाड़ गांव क्षेत्र में स्थित पहाड़ पर 15 हाथियों का डेरा अभी भी जमा हुआ है। हाथियों का दल लगभग एक सप्ताह से यहां पर मौजूद है, जिन्हें खाने के लिए पर्याप्त मात्रा में चारा तथा पीने के लिए पानी पहाड़ पर स्थित जंगल व नाले से मिल जा रहा है। फल स्वरूप हाथह दिन भर यहां विश्राम करने के बाद रात में सक्रिय होते हैं और पहाड़ पर इधर-उधर विचरण करने लगते हैं। हाथियों के पहाड़ पर बने रहने के कारण क्षेत्र में कोई नुकसानी नहीं हो रहा है। फिर भी वन अमला सतर्कता बरतते हुए निगरानी जारी रखा है। इस कार्य में ड्रोन कैमरे की मदद ली जा रही है।

हाथियों की हर गतिविधियों की जानकारी अधिकारियों को दी जा रही है। हाथियों का यह दल सक्ती क्षेत्र से एक पखवाड़े पूर्व पहुंचा था और साजा पाली तथा पहाड़ के जंगल में सप्ताह भर विचरण करने के बाद पहाड़ पर चढ़ गए है। यहां उन्हें अनूकुल वातावरण मिलने के कारण नीचे नहीं उतर रहे हैं। कटघोरा वन मंडल के एतमा नगर परिक्षेत्र के रिंगनिया में उत्पात मचा रहे 10 हाथियों के झुंड से 7 हाथी बीती रात अलग होकर केंदई रेंज पहुंच गए और यहां के कांपा नवापारा के जंगल में विचरण करने लगे है। हाथियों ने तत्काल कोई नुकसान नहीं पहुुंचाया लेकिन इसकी संभावना वन अमला सतर्कता बरतते हुए हाथियों की निगरानी में जुट गया है। कांपा नवापारा व आसपास के गांव में मुनादी कराने के साथ ग्रामीणों को जंगल की ओर ना जाने की अपील की जा रही है।

Spread the word