बतारी में महिला कबड्डी स्पर्धा का आयोजन कल, सात पंचायतों की टीमें होंगी शामिल

कोरबा 22 अगस्त। ग्राम पंचायत बतारी दीपका में 23 अगस्त रविवार को एक दिवसीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन सरपंच संघ कर रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 10 बजे होगा और समापन शाम 6 बजे तक किया जाएगा। आयोजन में 30 से 45 वर्ष आयु वर्ग की महिलाएं हिस्सा ले सकेंगी।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 11 हजार रुपए एवं ट्रॉफी, द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को 7 हजार रुपए एवं ट्रॉफी, तृतीय टीम को 5 हजार रुपए एवं ट्रॉफी तथा चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 3,100 रुपए एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा। खिलाडियों के लिए आयोजन स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रतियोगिता को लेकर आसपास के ग्रामों की महिला खिलाडियों में उत्साह है।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में खेल भावना और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जाएगा। चोट लगने की स्थिति में खिलाड़ी स्वयं जिम्मेदार रहेंगी। आयोजन में बतारी सहित आसपास के ग्राम बिंझरी, नेहरू नगर, चौनपुर, बेलटिकरी, झिंगटपुर और अमगांव ,दीपका क्षेत्र के प्रतिभागी खिलाडियों का खेल प्रतिभा देखने को मिलेगा ।

Spread the word