पत्रकारिता की परंपरा और भविष्य पर बात रखी राजभाषा आयोग के अध्यक्ष ने

कोरबा 22 अगस्त। समकालीन हिंदी पत्रकारिता परंपरा और भविष्य विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन डॉ सी सी रमन यूनिवर्सिटी में रखा गया। छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्र सहित साहित्यकार इसमें अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए।
प्रभात मिश्रा ने कार्यक्रम में पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा की हिंदी पत्रकारिता मौजूदा समय में आधुनिकता के साथ आगे बढ़ रही है लेकिन उसे भविष्य को लेकर सावधानियां रखनी होगी।
