105 वर्ष की आयु में कोरबा के वयोवृद्ध नागरिक सहदेव पाल का निधन, 22 अगस्त को निकलेगी अंतिम यात्रा

कोरबा। नगर के प्रतिष्ठित नागरिक सहदेव पाल का शुक्रवार को 105 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। उन्होंने मुख्य मार्ग स्थित गौरीशंकर मंदिर के पीछे अपने निज निवास में अंतिम सांस ली। उनके निधन का समाचार मिलते ही पाल समाज, परिजनों और नगर के शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

स्व. सहदेव पाल कोरबा के प्रतिष्ठित व्यापारी स्व. रामदेव पाल (प्रयाग जलपान गृह) के बड़े भाई तथा स्व. राधेश्याम पाल, स्व. बाबूलाल पाल एवं सेवानिवृत्त एसईसीएल कर्मचारी रामविलास पाल के पिता थे। इसके साथ ही वे कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य व पत्रकार सत्यनारायण पाल, विजय पाल (पाल ट्रेडर्स), संतोष पाल (प्रयाग होटल), अधिवक्ता अशोक पाल, आजाद पाल (आरडी पान) और कमलेश पाल के दादा थे।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, स्व. सहदेव पाल की अंतिम यात्रा शनिवार, 22 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे उनके निज निवास (गौरीशंकर मंदिर के पीछे) से प्रारंभ होगी। इसके पश्चात मोतीसागर पारा स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Spread the word