12वें वेतन समझौते के संबंध में कामगारों को दी जानकारी

कोरबा 21 अगस्त। 19 अगस्त 2026 को कॉमरेड देवराज भवन, एसकेएमएस एटक कार्यालय, आजाद चौक गेवरा परियोजना में केंद्रीय महामंत्री अजय विश्वकर्मा का आगमन हुआ। उनका शॉल, श्रीफल एवं पुष्पमाला से स्वागत किया गया। केंद्रीय महामंत्री ने सभा में उपस्थित सदस्यों को 12वें वेतन समझौते के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने इस वर्ष की सदस्यता सत्यापन प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की तथा चार श्रम संहिताओं के संबंध में भी विस्तार से अवगत कराया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सचिव दीपक उपाध्याय, अध्यक्ष एल.पी. अघरिया, परियोजना अध्यक्ष कॉमरेड कृपाल राम, सचिव हरनारायण केशरवानी, क्षेत्रीय इकाई अध्यक्ष कॉमरेड कार्तिक राम श्रीवास, सचिव सुप्रिया चारी, क्षेत्रीय कल्याण समिति के सदस्य कॉमरेड आर.के. पाण्डेय एवं कॉमरेड सुनील पटेल, परियोजना सुरक्षा समिति के सदस्य सुमित स्वरूप एवं संजय कुमार सहित प्रेम रात्रे, छाया देवी, आशा सोनी, रामेश्वरी, प्रभाकर सिंह, आर.एस. मिश्रा, तरसेम शर्मा, यादव राम, बाबू पात्रों, एस.के. राय, बादल मुखर्जी सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

Spread the word