लोनर हाथी के आतंक से थर्राया बंजारी गांव, फिर चार घरों को किया क्षतिग्रस्त

कोरबा 27 जुलाई। जिले के कटघोरा वन मंडल के एमता नगर रेज में लोनर हाथी का आतंक कम होने का नाम ही नही ले रहा है। यहां के बंजारी गांव में बेकाबू हुए लोनर हाथी ने बीती रात फिर घूसकर भारी उत्पात मचाया । इस दौरान लोनर ने एक के बाद एक चार घरों पर धावा बोलकर उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया जिससे मकान मालिक व उसके परिवार की जान बाल-बाल बचे।

पिछले 24 घंटे के दौरान गांव में 6 लोगों के घरों को ढाहा दिए जाने के कारण ग्रामीण थर्रा गए है। हालाकि हाथी मित्र दल तथा वन विभाग के कर्मचारी गांव में दिन रात मुनारी कराकर ग्रामीणों को सर्तक कर रहे है। तथा हाथी निगरानी में जुटे हुए है। बावजूद इसके लोनर हाथी उन्हें चकमा देकर गाुंव में प्रवेश कर रहा है। इतना ही नही उत्पात मचा कर लगातार घरों को क्षतिग्रस्त कर दे रहा है। लोनर हाथी ने पिछले 24 घंटे के दौरान 6 से अधिक घरों को तोडकर ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दिया है।

बताया जाता है कि लोनर हाथी बीती रात 11 बजे के बाद एका एक जंगल से निकला और बंजारी गांव में पहुंचकर जमकर कहर ढाया हाथी ने सबली बाई पति शिवधन, श्याम बाई पति अमीर , बुधवारों पति बुधराम सहित एक अन्य के घर को एक के बाद एक लगातार निशाना बनाते हुए ढाहा दिया। इस घटना में घरेलू समान भी क्षतिग्रस्त हो गया है। पीडित ग्रामीणों द्वारा सूचना दिण् जाने पर हाथी ड्यूटी में तैनात वन विभाग के कर्मचारी एवं हाथी मित्र दल के सदस्य बिना विलंब किए मौके पर पहुंचे औरउत्पात मचा रहे लोनर कों नियत्रित करने के बाद जंगल की ओर खदेड़ा । तब ग्रामीणी ने राहत की सास ली इससे पहले इस लोनर न कल दो घरों को बंजारी गांव में ढाहा दिया था।

इधर कोरबा वन मंडल अंतर्गत करतला रेेंज के घोटमार गांव में भी एक दंतैल हाथी की दस्तक हो गई है। कुदमुरा के रास्ते अचानक दंतैल के आने सक वन विभाग में हडकप मच गया है। दंतैल की निगरानी को लेकर वन अमला नुस्तैद हो गया है। घोटमार्ग व आसपास के गांव में मुनादी करा कर ग्रामीणों को सर्तक किया जा रहा है।

Spread the word