जल संरक्षण पर काम, मन की बात में पीएम मोदी ने लिया कोरबा का नाम

कोरबा 26 जुलाई। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर कोरबा का नाम चमका। प्रचलित आडियो-वीडियो सीरिज मन की बात कार्यक्रम में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरबा के नाम का जिक्र किया। उन्होंने जल संरक्षण के लिए किये जा रहे प्रयासों को सराहा और दूसरों के लिए इसे प्रेरणा का विषय बताया।

मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर बार अलग-अलग विषयों को शामिल करते हैं। ये ऐसे क्षेत्र होते हैं जो सीधे जनता से जुड़े होते हैं और उनकी भागीदारी पर ही केन्द्रित होते हैं। देश-विदेश में बहुसंख्यक समर्थक का वर्ग प्रधानमंत्री को सोशल मीडिया से कनेन्क्ट करता है। इससे यह पता चलता है कि कहां पर क्या कुछ चलता है और इसके जरिये जनता के लिए नया क्या करना है। प्रदेश ही नहीं बल्कि देश और दुनिया में कोयला और बिजली उत्पादन के लिए कोरबा की अपनी मजबूत पहचान है। समय के साथ इसे बिगेस्ट पॉवर हब का नाम मिला। अब जल संरक्षण के लिए शुरू किये गए विशेष अभियान ने कोरबा को फिर राष्ट्रीय पटल पर उभारने में सहयोग किया। जिले के शहरी क्षेत्र में नगर पालिक निगम और नगरीय निकायों द्वारा वर्षा जल संचय पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

वहीं ग्रामीण क्षेत्रों पंचायतों द्वारा अमृत सरोवर का निर्माण कराने के साथ कोशिश की जा रह है कि जल स्तर को बढ़ाने का काम हो। प्रधानमंत्री ने आज अपने विशेष संबोधन में कहा कि पानी हमारे वर्तमान व भविष्य की जरूरत है और ऐसी कोशिशों से आने वाली चुनौतियों का सामना बेहतर तरीके से किया जा सकेगा।

Spread the word