सीएसईबी मारपीट कांड के मुख्य आरोपी पर जिलाबदर की कार्रवाई, अन्य आरोपियों का भी खंगाल रही पुलिस

कोरबा 14 जुलाई। सीएसईबी क्षेत्र में हुई मारपीट की घटना के मुख्य आरोपी हरीश राव उर्फ गोलू के विरुद्ध कोरबा पुलिस ने जिलाबदर की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा एवं लोक सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 3 एवं 5 के अंतर्गत जिला दंडाधिकारी को प्रतिवेदन भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, हरीश राव के विरुद्ध मारपीट, आर्म्स एक्ट सहित कुल 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं तथा उसके खिलाफ 12 बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा चुकी है। हालिया मारपीट की घटना को गंभीर मानते हुए उसके जिलाबदर की प्रक्रिया शुरू की गई है।

वहीं, सीएसईबी मारपीट कांड के अन्य आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी समीक्षा की जा रही है। जिनके खिलाफ पर्याप्त आपराधिक इतिहास मिलेगा, उन्हें गुंडा सूची और निगरानी बदमाश के रूप में दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Spread the word