बडमार जंगल में जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 6 जुआरी गिरफ्तार

कोरबा 14 जुलाई। जिले में चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत करतला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बडमार के जंगल में संचालित जुआ फड़ पर छापा मारकर छह जुआरियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में मौके से 5,350 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश, एक तिरपाल, 6 मोबाइल फोन और 10 मोटरसाइकिल जब्त की गईं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान के तहत लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Spread the word