पंप हाउस मारपीट मामले में हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी गई, दोनों पक्षों पर केस दर्ज

कोरबा। सीएसईबी चौकी क्षेत्र के पंप हाउस कॉलोनी में हुई मारपीट और गुंडागर्दी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में दोनों पक्षों की एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 (हत्या का प्रयास) और धारा 191(3) (बलवा) जोड़ते हुए वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत शनिवार देर रात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी के नेतृत्व में पंप हाउस कॉलोनी, 15 ब्लॉक, तुलसी नगर और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में बाइक पेट्रोलिंग, फ्लैग मार्च और सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अड्डेबाजी, गुंडागर्दी और कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। साथ ही अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों को शिक्षा और अच्छे संस्कार दें तथा उन्हें अपराध और गुंडागर्दी से दूर रखें।

Spread the word