भारत विकास परिषद द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित, मानवता के लिए लोगों ने किया रक्तदान

कोरबा 10 जुलाई। अखिल भारतीय स्तर पर शिक्षा चिकित्सा और अन्य गतिविधियों के लिए काम करने वाले संगठन भारत विकास परिषद की जिला इकाई ने शुक्रवार को कोरबा में रक्तदान शिविर आयोजित किया। जागरूक लोगों ने उपस्थिति दर्ज करने के साथ मानवता के लिए रक्तदान करने में रुचि ली।
इस कैंप का आयोजन मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज के पास स्थित महाराणा प्रताप सभा भवन के परिसर में किया गया। परिषद के पदाधिकारी ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करने के साथ किया। जिले के ब्लड बैंक की टीम ने यहां पर उपस्थिति दर्ज कराते हुए रक्तदाताओं को प्रक्रिया समझाइ और इसके लाभ के बारे में जानकारी। स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के हिसाब से रक्त प्राप्त किया गया। कोरबा नगर और उपनगर क्षेत्र से परिषद के सदस्यों के अलावा उन लोगों ने इस शिविर में पहुंचकर ब्लड डोनेशन करने में गंभीरता दिखाई जो इसके महत्व से परिचित हैं। परिषद के द्वारा बताया गया कि आज के शिविर के लिए कोई लक्ष्य तय नहीं किया गया है की कितने यूनिट रक्त की प्राप्ति यहां पर की जानी है लेकिन कोशिश यही है कि जो भी रक्त प्राप्त होगा, वह ब्लड बैंक को दिया जाएगा ताकि उसके माध्यम से जरूरतमंद जिंदगियां की रक्षा की जा सके। शिविर के आयोजन में भारत विकास परिषद के पदाधिकारी कमलेश यादव,महेश गुप्ता, धर्मेंद्र कुदेशिया, विष्णु शंकर मिश्रा, सिमरन कौर, सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने अपनी भूमिका निभाई।
कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है लोगों को
रक्तदान शिविर के मौके पर ब्लड बैंक के एक प्रतिनिधि ने लोगों को जानकारी दी। बताया गया कि 18 से लेकर 55 वर्ष की आयु के स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान के लिए पात्रता रखते हैं। एक निश्चित अंतराल में वे एक यूनिट रक्त दे सकते हैं। मानव शरीर में रक्त बनने की जो प्रक्रिया है वह सतत रूप चलती है। रक्तदान करने को लेकर कई प्रकार की भ्रांतियां जुड़ी हुई हैं जिनका स्पष्टीकरण इस शिविर में दिया गया और यह भी बताया गया कि 50 से अधिक प्रकार की बीमारियां रक्तदान करने से समाप्त हो जाती है। रक्त के शुद्धिकरण के साथ शरीर रिफॉर्मेशन की प्रक्रिया में आता है और लोगों को इसका एहसास भी होता है।
