सांड के हमले में 55 वर्षीय व्यक्ति गंभीर, सीसीटीवी वीडियो वायरल

पार्षद ने की गौ सेवा केंद्र भेजने की मांग

कोरबा 24 जून। शहर के पुरानी बस्ती वार्ड क्रमांक 5 में सांड के हमले से 55 वर्षीय छोटे लाल श्रीवास गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें सांड व्यक्ति को सींग से उठाकर पटकते हुए दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि पिछले 4-5 दिनों में इसी सांड के हमले से 6 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं।

जानकारी के अनुसार, छोटे लाल सुबह बाजार जा रहे थे, तभी चौक के पास सांड ने उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग घर से निकलने में डर रहे हैं। स्थानीय पार्षद तामेश अग्रवाल ने नगर निगम से सांड को पकड़कर गौ सेवा केंद्र भेजने की मांग की है। लोगों ने भी जल्द कार्रवाई नहीं होने पर बड़े हादसे की आशंका जताई है।

Spread the word