मवेशी बचाने के प्रयास में नहर में गिरी बाइकः एक युवक की मौत, दो गंभीर

कोरबा 21 जून। जिले के राताखार इलाके में रविवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब सड़क पर अचानक मवेशी आ जाने से बाइक चालक संतुलन खो बैठा और बाइक नहर में जा गिरी।

मृतक की पहचान 15 ब्लॉक पंप हाउस निवासी सुरेश चौहान के रूप में हुई है। वह अपने साथियों अर्जुन पटेल और विक्की के साथ रोज की तरह काम पर जा रहा था। तभी रास्ते में गाय को बचाने के प्रयास में यह हादसा हो गया। घटना के बाद 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जारी है।

घायलों के साथियों ने 108 एंबुलेंस के देर से पहुंचने पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि समय पर मदद मिलती तो शायद जान बचाई जा सकती थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और मवेशी मालिक की तलाश की जा रही है।

Spread the word