गेवरा खदान में केबल चोरी की कोशिश नाकाम, दो आरोपी रंगे हाथ पकड़े गये

कोरबा 20 जून। गत दिनांक 16 जून 2026 को सीआईएसएफ के बल सदस्यों द्वारा गेवरा खदान के अंदर स्थित ब्रह्मपुत्र तालाब के पास घात लगाकर कार्रवाई की। रात करीब 2 बजे 6-7 संदिग्ध व्यक्तियों का एक समूह केबल चोरी करने के इरादे से ब्रह्मपुत्र तालाब में संचालित मोटर के केबल को काटने का प्रयास किया । किन्तु पहले से घात लगाकर बैठे सीआईएसएफ के बल सदस्यों द्वारा सतर्कता और त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें घेर लिया और केबल चोरी की कोशिश को विफल कर दिया गया। टीम ने मौके से दो आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया, जबकि उनके अन्य साथी अंधेरे एवं पहाड़ी क्षेत्र का फायदा उठाकर फरार हो गए।
पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान ’कृष्णा दास (पिता – सुमेर दास), निवासी भिलाई बाजार’ तथा ’देव प्रकाश (पिता – राम), निवासी टिटघोटला’ के रूप में बताई। पकडे गए 02 संदिग्ध व्यक्तियों को दीपका थाना में अग्रिम कार्यवाही हेतु सौंप दिया गया।
