कोरबा विशेषः संक्षिप्त समाचार

राज्य महिला आयोग की सुनवाई 25 जून को
कोरबा 12 जून 2025 / जिले में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग में महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित जिले से प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई आयोग की गठित न्यायपीठ द्वारा अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, संभाग प्रभारी श्रीमती सरला कोसरिया, सह प्रभारी श्रीमती प्रियवन्दा सिंह जूदेव द्वारा की जाएगी। यह सुनवाई कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में 25 जून को प्रातः 11 बजे से की जाएगी।
……………
एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा (ग्रामीण) अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित
कोरबा 12 जून 2026/ एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा (ग्रामीण) जिला कोरबा अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र कांटाद्वारी 01 एवं शिवनगर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के एक-एक पद कुल 02 पद एवं आंगनबाड़ी केंद्र घोटमार, चाकामार 01, सलिहाभांठा 02, बेलाकछार 02, सोनपुरी 01, गुरमा 01 और आंगनबाड़ी केंद्र बरपानी में आंगनबाड़ी सहायिका के एक-एक पद कुल 07 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 15 जून से 26 जून तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन करने हेतु नवीन पोर्टल https://aww.e.bharti.in में पंजीयन कर आवेदन करना अनिवार्य होगा। पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी हेतु उक्त पोर्टल में उपलब्ध उपयोगकर्ता मेनुअल की सहायता से ली जा सकती हैं। ऑनलाईन आवेदन करने के पश्चात् आवेदन के प्रिन्ट आउट सहित आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न कर निर्धारित समय सीमा में परियोजना कार्यालय कोरबा ग्रामीण (पता – पोड़ीबहार, खरमोरा रोड, शकुंतला क्लिनिक के सामने नरसिंग गंगा कॉलोनी) में जमा करना अनिवार्य है।
……………..
प्रयास आवासीय विद्यालयों की कक्षा 9वीं प्रवेश परीक्षा का संशोधित मॉडल उत्तर घोषितकोरबा, 12 जून 2026/
शिक्षण सत्र 2026-27 में प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए छत्तीसगढ़ राज्य में दिनांक 10 मई को प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन किया गया था। उक्त परीक्षा के सुचारू संचालन के पश्चात, प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने हेतु विभाग द्वारा प्राक्चयन परीक्षा का मॉडल उत्तर 20 मई को विभागीय वेबसाइट पर विधिवत अपलोड कर दावा-आपत्ति 30 मई तक आमंत्रित किया गया था। इसके पश्चात प्राक्चयन परीक्षा के संशोधित मॉडल आंसर घोषित करते हुए विभागीय वेबसाइट www.eklavya.cg.nic.in पर 09 जून को अपलोड की गई है। परीक्षार्थी विभागीय वेबसाइट पर संशोधित मॉडल आंसर का अवलोकन कर सकते हैं।
…………….
नीट-यूजी परीक्षा-2026 के संबंध में बैठक 16 को
कोरबा 12 जून 2026/ नेशनल टेस्टिंग एजेंसी उच्चतर शिक्षा विभाग मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार 21 जून को जिले में आयोजित नीट-यूजी परीक्षा-2026 के सफल संचालन हेतु 16 जून को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष कोरबा में टी.एल.बैठक के उपरांत बैठक रखी गई है। सर्व संबंधितों को बैठक में उपस्थित होने कहा गया है।
……………
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के संबंध में बैठक 16 को
कोरबा 12 जून 2026/ राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 जून 2026 के संबंध में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक कलेक्टोरेट सभा कक्ष में दोपहर 01 बजे आयोजित की गई है। सर्व संबंधितों को बैठक में उपस्थित होने कहा गया है।
……………….
मछलियों के संरक्षण हेतु 15 अगस्त तक बंद ऋतु घोषित
मत्स्य आखेट पर रहेगा प्रतिबंध,
प्रतिबंधित अवधि पर मछली पकड़ने पर देना होगा 25 हजार रूपये जुर्माना
कोरबा 12 जून 2026/ जिले में वर्षा ऋतु में मछलियों की वंश वृद्धि को ध्यान में रखकर उनके संरक्षण के लिए छत्तीसगढ़ नदीय मत्स्योद्योग अधिनियम के तहत 16 जून से 15 अगस्त तक की अवधि को बंद ऋत ु(क्लोज सीजन) घोषित किया गया है। इस अधिनियम के अंतर्गत जिले के सभी तालाबों एवं जल स्त्रोतों जिनका संबंध नदी नालों से नहीं है, के अतिरिक्त जलाषयों में किये जा रहे केज कल्चर को छोड़कर सभी प्रकार के जल संसाधनों में मत्स्याखेट कार्य 16 जून से 15 अगस्त 2026 तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
सहायक संचालक मछली पालन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार नियमों का उल्लंघन करने तथा अपराध सिद्ध होने पर छत्तीसगढ़ राज्य मत्स्य क्षेत्र अधिनियम के तहत 25 हजार रूपए का जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि उक्त नियम केवल छोटे तालाब या अन्य जल स्रोत जिनका संबंध किसी नदी-नाले से नहीं है और उनके अतिरिक्त जलाशय जिनमें केज कल्चर का कार्य किया जा रहा है, उनमें मत्स्य अधिनियम लागू नहीं होंगे।
